5 राज्यों के चुनाव बाद गैस, प्रेंट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी की संभावना, बढ़ेगी महंगाई: जाड़ावत

5 राज्यों के चुनाव बाद गैस, प्रेंट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी की संभावना, बढ़ेगी महंगाई: जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव बाद गैस, प्रेंट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी की संभावना बनती नजर आ रही है महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचेगी जिससे मध्यम वर्गीय एवं गरीब परिवार का जीवन यापन करना कठिन हो जाएगा।उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर युद्ध के बाद अब तक 350 रुपए तक बढ़ना प्रीमियम प्रेंट्रोल डीजल के दाम क्रमशः 11 रुपए एवं 1.5 रुपए का बढ़ना सीधा संकेत है कि इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल के विधानसभा चुनावों के बाद घरेलू गैस सिलेंडर सहित प्रेंट्रोल डीजल की रेट मोदी सरकार बढ़ाएगी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और कमर्शियल ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमत में वृद्धि से महंगाई बढ़ेगी, मोदी सरकार भले ही खोखले बयान दे रही हो और यह दावा कर रही हो कि सब कुछ सामान्य है, लेकिन हकीकत यह है कि रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती लागत हर घर को प्रभावित करेगी, सरकार पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के लिए अपनी पीठ थपथपा रही है पिछले चार साल से जब कच्चे तेल के दाम कम थे तो क्या सरकार ने आम उपभोक्ता को उसका लाभ पहुंचाया था वह केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली सरकार है, देश में बढ़ती आय असमानता और सरकार की मध्यम एवं कम आय वर्ग के लोगों के प्रति बेपरवाही, चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *