संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
चित्तोड़गढ़ । संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल प्रताप नगर द्वारा दायित्व अलंकरण समारोह 2026 से 2029 का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पधारे हुए गणमान्य महिला अतिथियों के स्वागत से हुई इसके पश्चात मुख्य अतिथि चंदा नामधर, दक्षिणी राजस्थान महेश्वरी प्रदेश संगठन मंत्री व विशिष्ट अतिथि लीला आगाल प्रदेश सह सचिव , रितु सोडाणी सचिव जिला माहेश्वरी महिला संगठन, जया तोषनीवाल निवर्तमान अध्यक्ष नगर माहेश्वरी महिला मंडल, मंजू तोषनीवाल , नगर अध्यक्ष नीतू तोषनीवाल नगर सचिव रीना जागेटिया की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व महेश वंदना गायन द्वारा की गई।
महेश वेलफेयर सोसाइटी प्रताप नगर के अध्यक्ष रामेश्वर लाल गदिया सचिव महेंद्र कोठारी , उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद जी पोरवाल ,कोषाध्यक्ष महेश गगराणी भी उपस्थिति रहे।
समारोह में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी गरिमा और एकता का सुंदर प्रदर्शन किया। स्वागत नृत्य मंडल सदस्य रेखा काबरा व रेखा लढा ने केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष संबोधन अलका चौखड़ा व सचिव राजश्री काबरा द्वारामंडल द्वारा किए गए कार्यों का विवरण दिया ।अतिथि उद्बोधन लीला आगाल व जया तोषनीवाल ने समाज सेवा एवं संगठन के एकता पर विशेष बल देकर किया
इस अवसर पर मंडल की नई कार्यकारिणी पदाधिकारी अध्यक्ष अलका चौखड़ा
सचिव मधु मालीवाल संगठन मंत्री सीमा जागेटिया कोषाध्यक्ष सोनू मुंदड़ा उपाध्यक्ष अरुणा चोखड़ा व प्रियंका कोठारी ,सह सचिव लीला पोरवाल ,सह कोषाध्यक्ष मीना जैथलिया , सांस्कृतिक मंत्री ज्योति काबरा व अंजलि पोरवाल, प्रचार प्रसार मंत्री डिंपल काबरा ,खेल मंत्री पूजा गदिया तथा मीडिया प्रभारी अनीता काबरा ने पदभार ग्रहण किया
मंडल के अन्य सभी महिलाएं सदस्य उपस्थित रहे जिनके द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी गई अंत में पधारे अतिथियों का आभार धन्यवाद सचिव मधु मालीवाल द्वारा किया गया।
कार्यकम का संचालन राजश्री काबरा द्वारा किया गया।