छात्राओं को दिया जागरूकता का संदेश
चित्तौड़गढ़ 7 अप्रेल। राबाउमावि शहर चित्तौड़गढ़ में छात्राओं को कानूनी, साक्षरता, संवेदनशीला, साइबर अपराध के रूप में विस्तृत जानकारी दी गई।प्रधानाचार्य चन्द्रकान्ता राठौड़ ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्थानीय विद्यालय में छात्राओं को जागरूकता लाने के लिए समाज में जो अपराध हो रहे हैं उनके प्रति जागरूक कैसे रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अटलसिंह चम्पावत ने छात्राओं को डिजीटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, हेल्पलाईन नम्बर, साइबर अब्यूज, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, अपनी निजी जानकारी नही देने, कोर्ट वाली दीदी में छात्राओं की परिवेदना आदि की जानकारी दी जिसे छात्राओं ने ध्यान से सुना और अमल में लाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने नवप्रवेशी छात्राओं का भी उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।प्राबोनो एडवोकेट सुश्री आयुषी गहलोत ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन मेल आईडी के बारे में जानकारी दी। उपाचार्य महीपाल ने मुख्य अतिथि, प्रोबोनो एडवोकेट सहित गोविन्द सिंह, मदनलाल शर्मा, भंवरसिंह का माला पहना कर, उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन प्राध्यापक गोपेश कोदली ने किया। कार्यक्रम में उपाचार्य भंवरकंवर तंवर, आशा आचार्य, लीला दशोरा, सरोज टेलर, जुला लोढ़ा, पूर्णिमा मेहता, मुकता निगम, सुनील चतुर्वेदी, ज्योति सुराणा, निर्मला शर्मा, अंतुम आशिया, लोकेश वासवानी, रमेश कुमार, मंजू मेनारिया, चांदनी कोली, राजकुमार बजाज, अवन्तिका गर्ग, अमानत रानी, अनिल लोठ आदि मौजुद रहे।
